रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार की एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे विजय सिंह ने राजद पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीतिक अनुभव की कमी है। पूरे देश में एनडीए के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि राजद नेता इस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं कि उन्होंने बिहार में रोजगार के अवसर पैदा किये। तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि जब वो पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे तो विभाग में कितना रोजगार का अवसर पैदा किया गया विभाग में कितने लोगों को रोजगार दिया। तेजस्वी यादव को पद तो बड़ा मिल गया लेकिन अनुभव का घोर अभाव है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर दिया गया वहीं आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एनडीए सरकार ने मुहिम छेड़ दी जिसका परिणाम है कि आतंकवाद और उग्रवाद को देश से पूरी तरह खत्म कर दिया गया है महागठबंधन के लोग बिहार में पुनः अपराध और खौफ का वातावरण कायम करना चाहते हैं अपराधियों को खुलेआम टिकट बांटा जा रहा है भ्रष्टाचार और परिवारवाद की मानसिकता से घिरे विपक्ष नेता अपना अस्तित्व बचाने में लगे हैं बिहार में फिर से जंगलराज और गुंडाराज स्थापित करने की मंशा से विपक्षी नेता कार्य कर रहे हैं। जो लोग खेला करना चाह रहे थे वो झमेला में फंसे चले गए भाजपा सबका साथ और सब का विकास की रणनीति के तहत कार्य करती है जनता देख रही है कि कौन सी सरकार भ्रष्टाचार युक्त और कौन सी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विचार के साथ काम कर रही है।
Bite – विजय कुमार सिन्हा
उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार




