डाक पार्सल लिखी वैन से 200 कार्टन विदेशी शराब बरामद,एक धंधेबाज गिरप्तार।

SHARE:

नवादा  से मनोज कुमार की रिपोर्ट –

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड से शराब की नई नई तरकीब ढूंढ रहे धंधेबाज,जांच की क्रम में शराब तस्करी का नया ट्रेंड डाक पार्सल लिखी वैन से 200 कार्टन विदेशी शराब बरामद,एक धंधेबाज गिरप्तार।


उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम के समीप भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से एक तस्कर गिरफ्तार किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर नए-नए तरीके से शराब तस्करी की जा रही है। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम भी एक्टिव है, और शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर रही है।
बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि रजौली थाना अंतर्गत फुलवरिया डैम के समीप शराब की तस्करी की जा रही है। टीम ने मौके पर पहुंच कर एक मिनी कंटेनर से 200 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 1800 लीटर है
शराब के साथ वाहन चालक गिरफ्तार:- टीम ने वाहन चालक पटना के फतुहा थाना के रेपुरा गांव निवासी संजय राय के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया । फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
अनुसंधान के पश्चात शराब तस्करी में शामिल मुख्य तस्कर को भी जल्द छापामारी कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस बावत उत्पाद सुपरीटेंडेंट अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि ‘बरामद शराब के कुल बोतल की संख्या 2400 हैं। सभी बोतल 750 एमएल का बरामद किया गया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व मद्य निषेध अवर निरीक्षक पिंटू कुमार और सन्नी कुमार ने किया। मौके पर उत्पाद विभाग के कई पुलिस बल मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment