तीन बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!


नवादा (मनोज कुमार) जिले में तीन बच्चों की मां क़ी पीट -पीटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि महिला की हत्या ससुराल वालों ने किया है।
घटना जिले क़े उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के ईटपकवा गांव का है। मंगलवार की रात्रि विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
मृतका तीन छोटे-छोटे बच्चों की मां बताई जाती है। महिला की हत्या का आरोप मायके वालों ने मृतक के ससुराल वालों पर लगाया गया है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद में मृतक के ससुराल वालों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला ईटपकवा गाँव निवासी सुबोध यादव की 30 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी बताई जाती है। मृतक महिला के पिता व कौआकोल थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी जगरनाथ यादव ने घटना को लेकर कौआकोल थाना में आवेदन देकर मृतका के पति सुबोध यादव,ससुर अर्जुन यादव सहित मृतक के सास एवं देवर पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मृतका की शादी 2014 में हुई थी। इस बीच दो पुत्री समेत मृतक को तीन संतान हुए। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के ससुराल वालों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment