Search
Close this search box.

लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के बाद भी डीएम सावन कुमार जनता दरबार में सुन रहे फरियाद!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव को लेकर इतनी व्यस्तता के बावजूद भी जिले वासियों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान लगातार बना हुआ है। जिले वासियों को किसी तरह के परेशानी ना हो इसको देखते हुए डीएम सावन कुमार लगातार जनता के बीच रह रहे हैं। डीएम सावन कुमार लगातार इन दिनों चुनावी कार्यक्रम के बाद भी जनता दरबार का आयोजन कर रहे है। और जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी कैमूर के कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 13 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई। वहीं प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मवत निदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। आवेदन मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व आदि विभागों से संबंधित था।

Leave a Comment

और पढ़ें