Search
Close this search box.

शाहाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक ने कैमूर के विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लोकसभा चुनाव को देखते हुए शाहाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक ने कैमूर के विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण

कैमूर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर दिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण से लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अलावे मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई तरह के और कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के क्रम में बुधवार को शाहाबाद के उप महा निरीक्षक कैमूर पहुंचे और कैमूर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शाहाबाद के उपमहानिरीक्षक ने कैमूर जिले के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को कई तरह का दिशा निर्देश दिया। गौरतलब है कि पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय शाहाबाद क्षेत्र के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी कैमूर, पुलिस अधीक्षक कैमूर के साथ कैमूर जिला अंतर्गत ककरैत चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इसके अलावे मोहनिया टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। साथ ही महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनिया, सरदार पटेल कॉलेज भभुआ का गहनता से निरीक्षण किया गया और कई तरह का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें