अपर समाहर्ता ने की आंतरिक राजस्व संसाधन की समीक्षात्मक बैठक!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा : जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता उज्जवल कुमार सिंह ने समाहरणालय के सभागार में आंतरिक राजस्व संसाधन की समीक्षात्मक बैठक किए। उन्होंने निबंधन वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, मत्स्य ,वन कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सहकारिता पदाधिकारी ,भूमि विकास बैंक, नगर पंचायत की आंतरिक राजस्व की समीक्षात्मक बैठक किए और उपस्थित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने का निर्देश दिया।
बैठक में अवर निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि चालू माह तक 10 53 लाख की राशि की वसूली की गई है। इसी प्रकार जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 11 करोड़ की राशि जून माह तक वसूली की गई है।जिला खनन अधिकारी ने बताया कि 21 करोड रुपए की वसूली जून माह तक की गई है जो कुल लक्ष्य का 33% है ।
माप तौल अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि चालू माह तक ₹8लाख की वसूली की गई है । उन्होंने जिला जनसंपर्क अधिकारी को बताया कि बट खारा का सत्यापन मैन्युअल कराने पर ₹180 एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का कराने पर ₹365 लिया जाता है। उन्होंने बताया कि जो दुकानदार क्रेता को कम तोल कर सामान देते हैं उनके विरुद्ध विशेष टीम बनाकर जांच की जाएगी।
नगर परिषद नवादा 81 लाख ,हिसुआ 44 लाख , लाख राष्ट्रीय बचत2040 , जिला सहकारिता पदाधिकारी 02लाख 56 हजार जून माह तक 15% लक्ष्य का वसूली की गई है।
आज के बैठक में राजस्व प्रभारी राजीव रंजन, डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, कार्यपालक अधिकारी नगर पंचायत, वारसलीगंज ,हिसुआ जिला जिला खनन अधिकारी राष्ट्रीय बचत अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment