निभाष मोदी

“मैं आजाद हूं, आजाद रहूंगा और आजाद ही मरूंगा” का नारा देने वाले, और देश को आजादी दिलाने को लेकर अपना सर्वस्व निछावर करने वाले अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 115वीं जयंती पर पूरे देश में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है, और उनके बलिदान को देश याद कर रहा है, भागलपुर में नर सेवा नारायण सेवा संस्था के बैनर तले भागलपुर के आदमपुर स्थित चंद्र शेखर आजाद स्मारक पर भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक दिनेश मंडल, वार्ड पार्षद रश्मि रंजन समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चन्द्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व माल्यार्पण कर उनकी वीरगाथा को याद किया गया,
भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि भारत के महान क्रांतिकारी सपूत चंद्रशेखर आजाद जी के जन्म जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके स्मारक पर पुष्पांजलि की गई,उन्होंने कहा कि आजाद भारत के संकल्प को लेकर वह आगे बढ़े और शहीद हुए, आज उनके जन्म जयंती पर उनसे प्रेरणा लेकर नए भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने लिया है ,इसमें उनका साथ दें,
कार्यक्रम में देव कुमार पांडे, सुधीर चौधरी ,कमल जयसवाल, आनंद मिश्रा, चंदन ठाकुर, अनूप लालसाह, संजय हरि,श्यामल मिश्रा, देवराज घोष, प्रणब दास, विनय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे…




