रिपोर्ट- अमित कुमार!
शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की स्थापना दिवस मनाई गई । इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का गठन आज से 43 साल पहले 1980 में हुआ था । प्रधानमंत्री ने आज के दिन संकल्प लिया है 2047 तक भारत सबसे मजबूत देश बनकर सामने आएगा ।
चुनाव आयोग को रोहिणी आचार्य को लेकर दी गई शिकायत को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग को हमने शिकायत की है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए । सम्राट चौधरी ने कहा लालू परिवार से उम्मीद भी किया क्या जा सकता है । वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मुकेश साहनी मुकेश सहनी हमारे छोटे भाई हैं राजनीति करते रहें शुभकामना है । प्रधानमंत्री को लेकर राजद की टिप्पणी पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने में काम कर रहे हैं ।
बाईट:—सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिहार




