रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई बिहार के महागठबंधन के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जमुई में निर्धारित समय अपराह्न 1 बजे करेंगे लोकसभा रैली चुनावी सभा को संबोधित, सारी तैयारी पूरी
एंकर –जमुई लोकसभा चुनाव को लेकर जमुई में चुनावी सरगर्मी काफी तेज है। एनडीए से लोजपा रामविलास के प्रत्याशी अरुण भारती के समर्थन में बिहार के जमुई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सभा का आगाज करने के बाद बिहार के महागठबंधन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी बिहार के जमुई जिला श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में आगमन होने जा रहा है। निर्धारित समय के अनुसार तेजस्वी यादव हवाई मार्ग से दिन के एक बजे जमुई मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम पहुंचेंगे जहां वे लोकसभा महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दे की 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में खैरा प्रखंड स्थित खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के बल्लोपुर अपने लक्की मैदान से चुनावी सभा को संबोधित किए थे। वहीं प्रधानमंत्री के बाद अब महागठबंधन के द्वारा यह पहली बड़ी चुनावी सभा श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में होने जा रही है। जहां से वे महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास के पक्ष में हुंकार भरेंगे। इधर जानकारी देते हुए राजद के जिलाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जमुई आने की सूचना मिलने पर कर्यकर्ता काफी उत्साहित है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में मंच सज धज कर तैयार है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे निर्धारित समय के अनुसार पूर्वाहन 11:55 बजे 10 सर्कुलर रोड पटना से प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:10 बजे जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पटना से जमुई श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। वहीं अपराह्न 01:05 बजे श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में तेजस्वी यादव का आगमन होगा। जिसके बाद करीब एक घंटा सभा को संबोधित करेंगे और पुनः 2:00 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
वही रजत जिला अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के पुत्र अजय प्रताप आरजेडी का सदस्यता ग्रहण कर लिए हैं और वह हमारे पार्टी के सक्रिय सदस्य भी हो गए हैं अब लोकसभा चुनाव में हमें एक और ताकत मिला है अजय प्रताप जदयू से पूर्व में विधायक रह चुके हैं इस लिए हमारे पार्टी में कंधा से कंधा मिलाकर लोकसभा चुनाव का प्रचार करेंगे और महागठबंधन की उम्मीदवार अर्चना रविदास को जीत दिलाने में मजबूती प्रदान करेंगे
वाइट -भूतपूर्व विधायक विजय प्रकाश आरजेडी




