रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क
बिहारशरीफ के बड़ी दरगाह, जामा मस्जिद समेत जिले के अन्य मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुम्मे को अलविदा नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान शहर के सभी मस्जिदों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नालंदा में पूर्व से ही गंगा जमुनी तहजीब रही है । हम लोग आपस में मिलकर कायम रखेंगे। ईद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा खास चौकसी बरती जा रही है।जुम्मे की आखिरी नमाज को लेकर बड़ी दरगाह स्थित मस्जिद सैकड़ो की संख्या में मुसलमान भाइयों ने आखिरी जुम्मे की नमाज अदा कर राज्य और जिले की सुख शांति की कामना की। नमाज अदा करने के बाद मुसलमान भाइयों ने बताया कि एक महीने तक रमजान में की गई इबादत अलविदा जुम्मे में अल्लाह कबुल करते है।मुसलमान भाइयों ने बताया की अलविदा जुम्मा एक तरह का ईद होता है। 2024:मुबारक महीने रमजान का आखिरी जुमा मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है. इसे अलविदा जुमा या जुमातुल विदा भी कहा जाता है.
बाइट।नमाजी
बाइट।नमाजी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




