प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में मॉब लिंचिंग आम बात हो गई है। दरअसल बेगूसराय में एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दीया है। मॉब लिंचिंग की पूरी घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सकरवासा गांव के बाहर खेत में एक महिला अपनी दो बच्चों को लेकर गेहूं काट रही थी, तभी एक विक्षिप्त महिला दोनों बच्चों को लेकर जाने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि क यह महिला दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रही थी तभी ग्रामीणों ने महिला को बच्चों के साथ देख लिया और उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में महिला की पिटाई कर दी। आप इस तस्वीरों में साफ देख सकते हैं किस कादर भीड़ में शामिल लोगों के द्वारा एक विक्षिप्त दिखने वाली महिला के साथ बेहरमी से पिटाई कर रहे हैं। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी और खेत में दो बच्चों को गोद ले लिया था इसी वजह से लोगों ने हंगामा किया था पुलिस ने जांच पड़ताल में महिला को विक्षिप्त पाया जिस वजह से उसे अल्पावास गृह भेज दिया गया है और दोनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है।




