NDA उम्मीदवार राजभूषण निषाद ने की वकीलों से मुलाक़ात, समर्थन की अपील!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। प्रत्याशी क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन मांग रहे है। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर लोगों से सहयोग की अपील की। आज इसी क्रम में एनडीए समर्तिथ प्रत्याशी डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कचहरी परिशर में अधिवक्तावों से मिलकर सहयोग की अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद भारत की राजनीति के मुद्दों में बदलाव आ गया। अब देश की राजनीति में गरीब का विकास, मजदूर का सम्मान और स्वच्छता एवं बेटी बचाओ जैसे विषय मुद्दों के रूप में सामने आ रहे है। मोदी सरकार के पहले कार्याकाल में जहां प्रशासनिक क्षमताओं के साथ, सुरक्षित भारत का परिचय और पारदर्शिता का परिचय दिया। वहीं दूसरे कार्यकाल में दुनिया ने भारत को महाशक्ति माना।
एनडीए प्रत्याशी डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के कारण पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। अब आप लोग की जिम्मेवारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे को मज़बूत कर नये भारत के निर्माण में सहयोग करें। आप सभी का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में विस्थापन, बेरोजगारी, पलायन समेत अन्य समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
इस दौरान जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, विधि प्रकोष्ठ संयोजक अनिल सिंह, भाजपा चुनाव आयोग प्रकोष्ठ संयोजक संजय ओझा, जिला मंत्री धनंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्य्क्ष भारत रत्न यादव, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज समेत प्रकाश बबलू, दिवाकर झा, अर्जुन कुमार आदि थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें