समस्तीपुर में शांभवी चौधरी का जबरदस्त रोड शो, उमड़ी भारी भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी संभावी चौधरी आज पहली बार समस्तीपुर पहुंची। समस्तीपुर के मुसरीघरारी से शुरू हुई रोड शो अलग-अलग जगह होते हुए जिला मुख्यालय से आगे बढ़ी और यह रोड शो समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वर स्थान तक जाएगी । इस दौरान एनडीए प्रत्याशी संभावी चौधरी के द्वारा समस्तीपुर पहुंचने पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करने के बाद थानेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए प्रत्याशी संभावी चौधरी ने कहां के वह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी और समस्तीपुर में विकास अलग गाथा रचेगी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम घटक दल के नेता और समर्थक मौजूद रहे।

Byte — शाम्भवी चौधरी,NDA प्रत्याशी समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा।

Join us on:

Leave a Comment