रिपोर्ट – अमित कुमार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कहा कि उनके आगमन से कोई असर नहीं पड़ेगा । जिस तरह से वादा खिलाफी देश की जनता के साथ नरेंद्र मोदी जी ने किया है । निश्चित रूप से यहां की जनता पूरे देश की जनता जवाब देगी । जिस तरह से महंगाई बढ़ी है जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है । आम जनता परेशान है । उस स्थिति में निश्चित रूप से जवाब जनता उनको देगी और परिवर्तन की लहर जरूर उठेगी । प्रधानमंत्री के द्वारा यह कहने की जंगल राज के बारे में बिहार की जनता को बताने के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है । वहीं बिहार को जंगल राज कहने पर कहा कि बिहार में हर जगह रेप और लूट की खबरें चल रही है । जंगल राज असल में यह है ।
बाईट:—-अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष काँग्रेस




