रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान-लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित गठित प्रशिक्षण कोषांग के संचालित किये जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान मुकुल कुमार गुप्ता ने जिला के लगभग आठ शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। ताकि सभी 25000 मतदान पदाधिकारी एवं कर्मियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जा सके। जिन आठ शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण किया गया उनमे
डीपीआर डिग्री कॉलेज सिवान, डी ए वी मध्य विद्यालय सिवान, जीडीके उच्च विद्यालय रसीद चक मठिया सिवान, प्रभावती महिला कॉलेज सिवान, राजबंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सिवान, इस्लामिया उच्च विद्यालय सिवान, डी ए वी उच्च विद्यालय सिवान एवं आदर्श वी एम मध्य विद्यालय सिवान आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणोपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रभावती महिला कॉलेज एवं डी ए वी मध्य विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया कि आठ प्रशिक्षण केंद्र के बजाय छः: प्रशिक्षण केंद्र को ही विशेष ध्यान देकर समुचित साफ सफाई कराने, बेंच डेस्क, टेबल कुर्सी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं शौचालय आदि को 5 दिनों के अंदर ठीक कराने का निर्देश दिया गया ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा सके। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सिवान, स्थापना उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, डीपीओ स्थापना (शिक्षा) सिवान एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सिवान आदि उपस्थित रहे।




