ब्याज कारोबारी के घर छापामारी, पिस्टल कट्टा कारतूस सहित कई सामान जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पुरे तौर पर एक्सन मुड मे दिख रही है। लगातार छापामारी और गिरफ्तारी को पुलिस अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक मधुबनी सुशील कुमार के निर्देशा पर जिला स्तरीय टीम एवं जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने संयुक्त रूप से देवधा थाना क्षेत्र के उसराही इनर्वा गोठ वार्ड नंबर 6 के ब्याज कारोबारी अशोक कुमार सिंह पिता स्वर्गीय लक्ष्मेश्वर सिंह के घर छापेमारी किया। जहां से छापेमारी टीम ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा,4 जिंदा कारतूस, नगद राशि सहित अन्य सामान जब्त किया। छापेमारी दल में डीएसपी विप्लव कुमार,बी डी ओ राजीव रंजन, देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती, जयनगर थानाध्यक्ष अनूप कुमार एवं सी आर पी एफ के जवान उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment