गाँजा के साथ पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा

लखीसराय। सूर्यगढ़ा पुलिस ने जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर लगभग नौ किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने तेरह हजार आठ और रुपए नकद और एक बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर की पहचान जगदीशपुर निवासी पंकज सिंह और बड़हिया जैतपुर निवासी निर्मला कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की खेप तस्करी के लिए लाया गया है जो जगदीशपुर गांव स्थित पंकज सिंह के घर में छिपाकर रखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर पंकज सिंह पर सूर्यगढ़ा थाने में दो और निर्मला कुमार पर बड़हिया जाने में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment