पंकज कुमार जहानाबाद.
जहानाबाद के कई संगीन मामले में फरार अभियुक्त लव कुमार शर्मा को जहानाबाद एवं पटना के सीमावर्ती गांव करवा से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी भगवानगंज थाना की पुलिस ने किया है। लव कुमार शर्मा करवा गांव निवासी रजनीश कुमार के घर पर पिछले कई दिनों से रह रहा था इसकी सूचना भगवानगंज थाना की पुलिस को लगी सूचना मिलते हैं लव शर्मा एवं रजनीश कुमार को पुलिस ने हथियार एवं जिंदा करतू उसके साथ गिरफ्तारी किया है।मसौढ़ी डीएसपी नभ वैभव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जहानाबाद जिला का कुख्यात अपराधकर्मी लव कुमार शर्मा को अवैध हथियार के साथ मसौढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात मसौढ़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगवानगंज थानाक्षेत्र के करवां गांव रजनीश कुमार के घर पर लव कुमार शर्मा हथियार के साथ रुका हुआ है। पुलिस ने करवां गांव रजनीश कुमार के घर की घेराबंदी कर छापामारी की । छापेमारी के क्रम में जहानाबाद जिला का वांछित अपराधी लव कुमार शर्मा और रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो देशी कट्टा , नौ जिंदा गोली और तीन मोबाइल बरामद की है। कुख्यात अपराधकर्मी लव कुमार शर्मा के विरुद्ध पटना और जहानाबाद नगर थाने में कई कांड़ दर्ज है। लव कुमार शर्मा जहानाबाद जिले के मोकर गांव का निवासी है जबकि रजनीश कुमार भगवानगंज थाने के करवां गांव का रहने वाला है।
बाइट — नभ वैभव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी,




