रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क
नालंदा :नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के रसलपुर गांव में घर के आगे वाहन पार्क करने के विवाद को लेकर बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे इस चाकूबाजी में पिता श्री गंगा शरण प्रसाद और पुत्र सिंटू कुमार जख्मी हो गया जबकि बीच बचाव में आई मां मानो देवी के ऊपर भी लाठी डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में जख्मी महिला मानो देवी ने बताया कि उनके पुत्र के द्वारा अपने घर के आगे वहां को पार्क किया। जिसका विरोध उनके ही रिश्तेदार दीपक कुमार जयराम कुमार अरविंद कुमार के द्वारा विरोध किया गया। इसी दौरान तीनों ने मिलकर सिंटू कुमार मानव देवी श्री गंगा आश्रम प्रसाद के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइट।मानो देवी जख्मी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




