आरा/आशुतोष पाण्डेय
दानापुर रेल खंड के कारीसाथ स्टेशन के समीप कल देर रात लगभग 2:00 बजे के आसपास दानापुर लोकमान्य मुंबई होली स्पेशल ट्रेन मुंबई से चलकर दानापुर के तरफ आ रही थी ।इसी दौरान कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास अचानक शार्ट सर्किट होने से पूजा स्पेशल ट्रेन के एक ए सी 3 बोगी में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बोगी धु धु कर जलने लगी ।हालांकि बोगी में कोई यात्री नहीं था ।आग लगने की सूचना जैसे ही रेल प्रशासन को चली रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पर काबू पा लिया और जले हुए ट्रेन के कोच को कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर ले आए। हालांकि इस दौरान डाउन लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया था। मगर आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेन के बाकी बचे बगियां को मौके से रवाना कर दिया और रेल परिचालन को पुन बहाल कर दिया। इस हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।




