रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
– लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता। दो सालों से फरार नक्सल प्रदीप साव को चानन थाना क्षेत्र के महुलिया गांव से गिरफ्तार किया है। एसपी पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी नक्सली प्रदीप साव महुलिया गांव में आया हुआ है। इसी सूचना पर एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एसएसबी और चानन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली प्रदीप साव को गिरफ्तार किया है। प्रदीप साव पर चानन थाना क्षेत्र में 2022 में महुलिया निवासी राजेंद्र यादव एवं उसके पुत्र के अपहरण में शामिल था। एएसपी मोतीलाल ने बताया कि प्रदीप साव हार्डकोर नक्सली अरबिंद यादव का खास सहयोगी है। फिलहाल ये झारखंड में नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। पुलिस पूछताछ के बाद गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया गया है।
बाइट – मोतीलाल, एएसपी, अभियान, लखीसराय।




