रिपोर्ट-अमित कुमार
-राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है । राजद द्वारा लोकसभा प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने पर कांग्रेस के एतराज पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को जरूरत से ज्यादा सीट दी जा रही है , जिस कारण से सीट बटवारे में दिक्कत सामने आ रही है।
महागठबंधन में सबसे बड़े भाई की भूमिका में मजबूत दल राजद है। राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव निकालना है
राजद के कंधे पर ही महा गठबंधन को बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। सहयोगी दल चाहे माले हो या कांग्रेस अपने जन आधार को देखकर ही सीट मांगे। राजद ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से उम्मीदवारों की जानकारी मांगी थी मगर नहीं दिया उन्होंने । उम्मीदवारों की जानकारी जब महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने राजद को नहीं दी तब लालू यादव ने सिंबल बांट दिया। दिल्ली में सभी लोग गए हैं इस विषय पर बात करने के लिए।
बाइट– शिवनंद तिवारी राजद नेता




