रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित साहरघाट- बसैठ मुख्यमार्ग एसएच-75 पर त्रिमुहान चौक के समीप एक तेज रफ्तार दस चक्के ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के विजय यादव की पत्नी मंजुला देवी, 35 वर्ष के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची साहरघाट थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका होली पर्व को लेकर अपने ससुराल विशनपुर से अपने नैहर सौबरौली जा रही थी जहां साहरघाट की तरफ से बसैठ की तरफ जा रही कवार लदी हुई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद घटनास्थल स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन मे महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए दरभंगा ले जाया जा रहा था। जिस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के 4 बच्चे हैं जिसमें एक बेटी की शादी हो गई है। जबकि अन्य तीनो अभी छोटे हैं। वही मृतक महिला काफी निर्धन परिवार से थी।




