कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। डायल 112 नंबर की 19 गाड़ियों को कैमूर जिले के विभिन्न स्थानों में रवाना किया गया। सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के पुलिस लाइन से 19 गाड़ियों को विभिन्न थाना में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा रवाना किया गया। यह गाड़ियां विभिन्न स्थानों में रवाना किया गया है। होली पर्व, चुनाव, विधि व्यवस्था के संधारण हेतु सहित अन्य कामों को लेकर 19 गाड़ियों को कैमूर जिले के विभिन्न स्थानों में रवाना किया गया। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि कैमूर जिले के विभिन्न थानों में 112 नंबर डायल की 19 गाड़ियों को भेजा गया है। इन गाड़ियों के
पहुंचने के बाद वहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी और उनके परेशानियों को पुलिस द्वारा दूर करने का प्रयास और भी बेहतर ढंग से किया जाएगा।




