उपनयन कार्यक्रम में सनकी ने मनमाने पैसे की मांग करते हुए सटाया पिस्तौल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सकीलवार टोल साहरघाट स्थित गुरुवार की शाम एक उपनयन कार्यक्रम में सनकी युवक ने मनमाना पैसा नही मिलने पर पिस्टल सटा दिया। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ी वारदात को टाला जा सका। हालाकि मौके पर पहुंच पुलिस ने देशी कट्टा बरामद कर लिया है। लेकिन सनकी युवक मौके से फरार हो गया।
मामला को लेकर बताया जा रहा है कि साहरघाट का राजीव झा के घर उपनयन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमे गांव के ही शत्रुघ्न झा का पुत्र आशुतोष झा को सजावट के लिए टेंडर दिया गया था। जहां सनकी आशुतोष झा गृहस्वामी से टेंडर से अधिक पैसे की डिमांड करने लगा। जब गृहस्वामी अधिक पैसे देने से मना कर दिया तो सनकी युवक कमर से देशी कट्टा निकाल कर लहराने लगा।


जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। पंडाल में मौजूद युवाओं ने सनकी युवक को पकड़ कर उसके हाथ से लहरा रहे कट्टा को छीन लिया। घटना की सूचना साहरघाट थाना पुलिस को दी गई। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती, तब तक सनकी युवक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं एसआई नवीन कुमार दलबल के साथ पहुंच गए। पहुंचते ही पहले देशी कट्टा को जब्त कर लिया गया। पुलिस फरार सनकी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
गृहस्वामी राजीव झा का कहना है कि युवक अपराधी प्रवृति का है। एक महीना पहले जेल से बेल पर घर आया है। पूर्व में कई बार अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। आगे पिरीत परिवार ने साहरघाट पुलिस पर भरोसा जताया है और पुलिस से मांग किया है कि जल्द से जल्द सनकी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।

इस संबंध में साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। लगातार गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment