हथियार के साथ कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतराज्यीय अपराधी को एक कट्टा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा पुलिस ने स्व दसई चौधरी के पुत्र प्रमोद चौधरी को सकरी पेट्रोल पंप के पास बने मकान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र एवं प्रयागराज में 6 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी की दो पत्नियों हैं एक सासाराम में तो दूसरी कुदरा में रहती हैं।

वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसडीपीओ मोहनिया दिलीप कुमार ने बताया कि कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सकरी पेट्रोल पंप के पास एक मकान में एक व्यक्ति रहता है जो अपने मकान में एक कट्टा और पांच कारतूस रखा है। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया जिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई तो वहां से एक कट्टा और पांच कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसका नाम प्रमोद चौधरी बताया जा रहा है। वही उसका आपराधिक इतिहास खंघाला गया तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उसके ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं ।

Join us on:

Leave a Comment