अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार की रात को उनके निवास स्थान से ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर ईडी कार्यालय ले जाने पर पूरी दिल्ली सहित संपूर्ण देश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोश व्याप्त है। गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही न्यूज़ चैनलों पर आने लगी सभी कार्यकर्ता अपने नेता की गिरफ्तारी को असंवैधानिक तथा लोकतंत्र विरोधी कार्य बताए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि माननीय अरविंद केजरीवाल जी हमेशा संविधान की बात करते हैं और संविधान की रक्षा के लिए दृढ संकल्पित हैं।

माननीय अरविंद केजरीवाल जी की आम जनता में दिन प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इससे विरोधी घबरा गए हैं। इस गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी की राजनीतिक सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। माननीय अरविंद जी जेल में रहे या बाहर रहे वह हमेशा जनता में लोकप्रिय बने रहेंगे। अपने जनहितकारी कार्यों के दम पर दिल्ली में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने और इन्हीं की लोकप्रियता से पंजाब में माननीय भगवंत मान जी के नेतृत्व में एक बहुमत वाली सरकार बने जो आज पंजाब में दिन दूना रात चौगुन जनहित में कार्य कर रही है। यह बातें आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में आपात बैठक में कही गयी। जिसमें जिला प्रभारी डॉक्टर दिनेश सिंह कुशवाहा, जिला सह प्रभारी नरेंद्र सिंह एवं चैनपुर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट राकेश बारी सहित अन्य उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment