नामांकन के पहले अयोध्या में श्रीराम लला का करूंगा दर्शन- जीतन राम मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट -अभिषेक कुमार!

गया – गया एक बार फिर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपने नामांकन के पहले अयोध्या में श्री राम लाल का दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लेने का ऐलान किया है। मांझी ने कहा है कि 23 मार्च को अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे उसके बाद 28 तारीख को गया लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं उन्होंने महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे को लेकर टिकट बांटने के मामले पर कहा कि इंडिया गठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा। वही उन्होंने कहा कि हमने बहुत पहले ही कहा था जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन बन रहा था तभी हमने कहा था कि यह सभी दल के पत्ते की तरह बिखर जाएगा, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार मेंढक को तराजू पर नहीं तबला जा सकता उसी तरह इन सब को एक तराजू पर नहीं तोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उन लोगो का इनडिसिप्लिन है जब तय ही नहीं तो सिंबल देते जा रहे हैं और चुनाव लड़ रहे है। मेरा मतलब साफ है कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह समाप्त है।. बाईट जितनराम मांझी पूर्व मुख्य मंत्री.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार.
गया

Join us on:

Leave a Comment