पटना में अवैध रूप से बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5 हाईवा एवं 1 ट्रेक्टर जब्त।

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): पटना के नदी थानान्तर्गत संबलपुर स्थित बन रहे 6 लेन के समीप गंगा बालू का माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस के आलाधिकारियों को मिली, वैसे ही त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने सभी माफियाओं के विरूद्ध कडी़ कारवाई करते हुए सभी मशीनों को जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी करते हुए पुलिस ने कुल 1 पोकलेन मशीन, 5 हाईवा ट्रक एवं 1 ट्रेक्टर जब्त किया है। सभी जब्त वाहनो में गंगा बालू उत्खनन कर लदा हुआ था। वही छापेमारी के दौरान हाईवा चालक पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही अन्य चालक एवं वाहन मालिक भागने में सफल रहे। डीएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापेमारी जारी है एवं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बालू माफियाओं के विरूद्ध इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइट: निखिल कुमार (डीएसपी)

Join us on:

Leave a Comment