रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
एन एच 57 पर नवटोलिया कट बना मौत का हब, आए दिन होता रहता है यहां सरक हादसा, दर्जनों लोगों की मौत का गवाह बना ये कट पर जरूर है एक अदद ओवर ब्रिज का
– मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया कट फिर एक बार बना मौत का गवाह। यहां आज फिर एक ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के माने तो फुलपरास – झंझारपुर एन एच 57 पर ये हादसा उस वक्त हुई जब युवक द्वारा रोड क्रॉस करने के दौरान अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से उक्त अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इस बाबत भैरव स्थान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि नवटोलिया कट के पास एक अज्ञात युवक का ट्रक के चपेट मे आजाने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच परताल और मृतक युवक की पहचान में जुट गई। शव की पहचान नहीं हो पाया है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वही ट्रक के साथ ही चालक को पुलिस कब्जे में लेकर थाना ले आई। जहां लापरवाही भरे ट्रक चला रहे चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कि जा रही है। दर्जनों लोगों का मौत का गवाह बने एन एच 57 स्थित उक्त नवटोलिया कट पर लगातार ओवर ब्रिज का मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन से किया जाता रहा है। लेकिन लोगों को मिल रहे कुड़ी आश्वासन से लोगों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन के बिरुध्द आक्रोश दिखाई दे रहा है।




