बदमाशों ने सड़क जाम कर दुकान में मचाया उत्पात, वारदात सीसीटीवी में कैद

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

अपराधियों ने सड़क जाम कर मचाया जमकर उत्पात

बेगूसराय में शराब माफिया और दबंग ने सड़क जामकर उत्पात मचाया वहीं स्थानीय दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट किया है। पूरा घटना बखरी थाना क्षेत्र की है दरअसल बेगूसराय में बेखोफ अपराधियो ने सड़कों पर जहां जमकर उत्पात मचाया वहीं दुकान में घुसकर दुकानदार और बैठे स्थानीय लोगों की जमकर पिटाई कर दिए, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरी घटना सोमवार की शाम बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है। बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने दुकान पर हमला कर दिया और दुकान पर बैठे कई लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दुकान के बाहर लगे मोटर साईकिल और कई सामानों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही बदमाशों ने एक घर में भी घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ किया । इस संबंध में लक्ष्मी देवी नामक महिला ने बखरी थाना में आवेदन देखकर नामजद आरोपी पर मामला दर्ज कराया है। बखरी थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है बताया जाता है कि आरोपी शराब माफिया है और दबंगई को लेकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मारपीट में कई लोग जख्मी हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment