रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क
:दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के गोलापुर गांव में बदमाशों ने नर्सिंग के छात्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में जख्मी छात्र रोहित कुमार ने बताया कि पूर्व से जेपी कॉलेज के पास नामांकन के विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी। इसी दौरान छात्र रोहित कुमार जेपी कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर जा रहा था। तभी एक गोली नर्सिंग के छात्र रोहित कुमार को लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद छात्र ने बताया कि जेपी B.Ed कॉलेज में नामांकन के लिए 70 हजार रुपए दिया गया था लेकिन रसीद सिर्फ 40 हजार का ही दिया गया।शेष तीस हजार के राशि के रसीद की मांग किया जा रहा था। इसी विवाद को लेकर आज गोलापुर के समीप मारपीट हो रही थी।इसी दौरान पास से गुजर रहे छात्र रोहित कुमार को गोली लग गई। इसी नामांकन के विवाद को लेकर विकास कुमार के गुर्गों के साथ नर्सिंग के छात्र के साथ मारपीट और गोलीबारी की गई।
बाइट।संजीव कुमार छात्र जेपी बीएड कॉलेज
बाइट।रोहित कुमार जख्मी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




