संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की कैंपेनर बनी जाह्नवी:-

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!


वैश्विक लैंगिक समानता कार्यकर्ता व लेखिका बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड निवासी समाजसेवी डा० संतोष कुमार व अर्चना की पुत्री 17 वर्षीया डा० जाह्नवी को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने अपने कैंपेनर की सूची मे स्थान दिया है.पूरे भारत से 10 महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे कार्यरत या महिला होते हुए देश को गौरवान्वित करने वाली नामों को इस विशेष कैंपेन मे जगह मिला है,जिसमे बिहार से जाह्नवी के अलावा हाल ही मे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गायिका मैथिली ठाकुर को भी स्थान मिला है.दरअसल संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यू०एन०एफ०पी०ए०) भारतीय कार्यालय के स्थापना के 50 वां सालगिरह मना रहा है,जिसके तहत 20 मार्च को यह विशेष कैंपेन “यू इन यू०एन०एफ०पी०ए०” का लॉन्चिंग किया जाना है.जाह्नवी के कम उम्र मे समाजसेवा मे लगन व वैश्विक पहचान के कारण संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह उपलब्धि मिला है.विदित हो कि जाह्नवी संयुक्त राष्ट्र फाउण्डेशन,अमेरिका की हैट्रिक अवार्डी रही है तथा पिछले वर्ष इसकी उपलब्धियों के कारण भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन भी मिलने बुलाया गया था.जाह्नवी को हाल ही मे मात्र 17 वर्ष की उम्र मे डाक्टरेट की मानद उपाधि से भी कोरियन यूनीवर्सीटी द्वारा सम्मानित किया है,जिसे बिहार सरकार ने अपनी ई-मैग्जिन के फरवरी अंक मे “प्राईड ऑफ बिहार” शीर्षक के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया है.
जाह्नवी सहित बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों ने बधाई दिया है.

Join us on:

Leave a Comment