सैफ अली, मुंगेर

मुंगेर पुलिस की पैनी नज़र और गुप्त सूचना बिहार के भोजपुर ज़िले से हथियार की तस्करी करने मुंगेर आये स्कोर्पियो सवार तस्करों को महँगा पड़ा गया। पुलिस को अपने खबरी से मिली टिप के बाद स्कोर्पियो सवार 5 तस्करों की गिरफ्तारी करने में सफलता मिली है । गिरफ्तार पांच तस्करों में चार बिहार के भोजपुर ज़िले के रहने वाले हैं वहीं एक मुंगेर के मुफसिल थानाक्षेत्र का तस्कर है । इस मामले में एसपी जे जलारेड्डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय हथियार तस्कर बड़े पैमाने पर मुंगेर में हथियारों की डील कर रहे हैं । यह हथियार मुंगेर से भोजपुर पहुंचाया जाता ।इसके बाद अन्य जगह इसकी डिलीवरी होनी थी । मगर सूचना मिलने के बाद पुलिस की DIU टीम द्वारा मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक तरफ वाहन चेकइन अभियान चलाया गया तो वहीं दूसरी तरफ महादेवा में छापेमारी की जा रही थी । इसी दरम्यान वाहन चेंकिग में एक स्कोर्पियो को रोका गया । जिसमें पांच लोग सवार थे । जब इनसे पूछताछ की गई तो सभी अलग अलग जवाब देने लगे । इससे पुलिस को अपने लीड से सत्यापित कराया गया कि जिस वाहन को रोका गया है उसमें हथियार की खेप रखी हुई है । इसके बाद DIU टीम ने स्कोर्पियो की गहन तलाशी ली, जिसके बाद गाड़ी से 5 पिस्टल और 10 मैगज़ीन बरामद हुई । वहीं बिहार के भोजपुर ज़िले के बिहारा थाना निवासी राहुल कुमार पिता उमेश कुमार यादव, बिहिया थाना के उमराव निवासी मुन्ना कुमार यादव पिता भरत यादव, जगदीशपुर थाना अंतर्गत ज्ञानपुरा निवासी बिट्टू कुमार पिता रामोतार सिंह, बिहिया थाना अंतर्गत ओसाई गांव निवासी अजित कुमार पिता योगेंद्र यादव और मुंगेर ज़िले के मुफसिल थाना अंतर्गत भेल डुमरा गांव निवासी राहुल कुमार पिता अरुण महतो को गिरफ्तार किया गया । वहीं गिरफ्तारी के बाद तस्करों से कड़ाई से पूछताछ कर उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है । आखिर हथियार कहाँ और किस मकसद से ले जाया जा रहा था ।
मुंगेर एसपी जगनाथ जलारेड्डी ने बताया कि ज़िले में अवैध कारोबार सहित हथियार तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । ऐसे लोगों को पकड़ने और सज़ा दिलाने के लिए कई टीम काम कर रही है । ज़िले में अवैध हथियार तस्करी, अवैध शराब के धंधे काटने वालों के खिलाफ मुहिम चला कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बरियारपुर थाना में कांड संख्या 87/21 दर्ज किया गया है । इनके खिलाफ दर्ज FIR में धारा 25(1-बी)ए/26(T)(TT)/35 भा0द0वि0 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।




