बालू माफियाओं ने जनप्रतिनिधि से 5 लाख का डिमांड करते हुए जान से मारने की दी धमकी!

SHARE:

धीरज शर्मा

सन्हौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोठिया के मुखिया, कुंज बिहारी चौधरी से बालू माफियाओं ने कट्टा के बल पर बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर 5 लाख रंगदारी का माँग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।जिससे भयभीत होकर अपनी जान की सुरक्षा के लिए
मुखिया ने गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत सन्हौला थाने में किया, वहीं मुखिया ने कहा हम सुरक्षित नही है । हम अपने निजी वाहन से सन्हौला जा रहे थे इसी क्रम में महियामा गांव के पास प्रदीप यादव एवं उनके कई साथी बदमाशों ने हमारे गाड़ी को हथियार के बल पर रोक लिया और गाली गलौज करने लगा, मेरे सिर पर हथियार सटाकर नगद 25 हजार रूपया और सोना का चैन छीन लिया और कहने लगा की तुम्हारे परिवार में सभी का नौकरी है और मनरेगा फंड से बहुत पैसा कमाया है 5 दिन के अंदर 5 लाख तुम दो नही तो जान से मार देंगे,साथ ही अगर सूचना पुलिस को दिया तो दिन रात तुम इसी रास्ते से चलते हो किसी भी समय गोली मार देंगे, वही सड़क से अन्य वाहन को आते देखकर वह हथियार को कमर में रख लिया और मैं किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां भागकर तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी, पुनः थाना आकर रात में पुलिस को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगायी।
अब सवाल यह उठता है कि जिस
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? वहीं इस मामले पर सन्हौला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मामले की जाँच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें