अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग का किया पदभार ग्रहण!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

– बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद ग्रामीण कार्य विकास विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया । वही पत्रकारों से बात करते हुए अशोक चौधरी ने एनडीए सीट शेयरिंग मामले सहित bpsc द्वारा आयोजित T R E 3.0 कथित रूप से पेपर लीक मामले पर बोला हैं । उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कहीं भी कोई भी मामला नहीं है । भारतीय जनता पार्टी ने अपने पहले और दूसरे फेज में सिर्फ अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है । हमें उम्मीद है कि जो भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी उसमें एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवारों सहित भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी । अभी तक किसी भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एनडीए समर्थित किसी भी घटक दल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है । वहीं दूसरी तरफ वही इलेक्ट्रोल बांड से जो जदयू को 10 करोड रुपए मिले उसे पर अशोक चौधरी ने कहा कि ना ही तो हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और ना ही पार्टी ने हमें इसके लिए अधिकृत किया है । और ना ही पार्टी का मैं कोई कोषाध्यक्ष हूं । इसलिए इन सभी मामलों पर मैं कुछ भी नहीं कह सकता जो प्राधिकार हैं वही इन सभी मामलों पर बता सकते हैं । वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा नीतीश कुमार के ऊपर सॉफ्ट होने के मामले पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पहली बार जब नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार से अलग हुए थे तो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उनके ऊपर व्यक्तिगत रूप से जमकर हमला बोला था । ऐसे में जब दूसरी बार सरकार से अलग हुऐ तो उन्होने सर्वे करवाया होगा , और इस सर्वे में निकालकर यह सामने आया है कि नीतीश कुमार के ऊपर हमला करने से उनको ही नुकसान हो रहा है इसलिए उन्होंने इस बार सॉफ्ट कॉर्नर अपने की कोशिश की है ।

बाइट :- अशोक चौधरी मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment