सुझाव पेटीका लिए गाँव गाँव घूम रहा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

भारतीय जनता पार्टी ‘विकसित भारत संकल्प पत्र’ सुझाव अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एलईडी वैन सुझाव पेटिका के साथ इसी क्रम में यह रथ टेहटा मण्डल के कोहरा, सेरथुआ, महादेव बिगहा, लिबड़ा बिगहा, मदाडीचक, देवकुली, नजरू बिगहा सहित कई गांव में पहुंचा । जहां क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर राष्ट्रहित, समाज हित एवं विकसित भारत के कार्य योजनाओं हेतु अपने अपने सुझाव पत्र पेटिका मे डाला । भाजपा जनता के सुझाव लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का संकल्प पत्र तैयार कर रही है। इसके लिए प्रदेश भर में भाजपा की मोदी की गारंटी वैन जा रही है और जनता के सुझाव ले रही है। इसके आधार पर ही हम अपना संकल्प पत्र तैयार करेंगे। सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान को लेकर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। क्षेत्र से आम जनता से संकल्प पत्र को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। भाजपा संकल्प पत्र को गंभीरता से लेती है और उसे पूरा करती है। मखदुमपुर विधानसभा विस्तारक अमृत राज उपाध्याय ने पार्टी का विस्तार करने के लिए विभिन्न सांगठनिक कार्य को कर के पार्टी की मजबूती के लिए लोगों को अपनी विचार धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं । हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष के साथ बूथ समिति, पन्ना प्रमुख का गठन कार्य किया, साथ ही लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत लाभार्थियो से मुलाकात की गई, लाभार्थियों ने बहुत ही उत्सुकता से कहा की हमलोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। लोगों को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया एवं नव मतदाताओ से मुलाकात कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में पीएम नरेंद्र मोदी का साथ देकर फिर से एक बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया । इस मौके पर शक्ति केन्द्र प्रभारी मनोज पण्डित, शक्ति केन्द्र सह प्रमुख विकास कुमार पासवान, दिलीप साव, गीता कुमारी, पूनम देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Join us on:

Leave a Comment