रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर छल्ली कर दिया दरअसल बेगूसराय में बेटे को इंटर का परीक्षा सेंटर पर पहुंचाकर लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वनद्वार ईट भट्ठा के पास की बताया जा रहा है। जनकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन दहाड़े बच्चों को इंटर का परीक्षा सेंटर पर पहुंच कर आ रहे अभिभावक को अपराधियों ने दो गोली मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में ग्रामीणों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर सुनते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख गांव निवासी स्वर्गीय कपिलदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बेगूसराय सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि दो गोली लगी है इलाज चल रहा है। घायल के बयान के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही हैं।
बाइट- परिजन
बाइट- सुबोध कुमार डीएसपी




