संकुल स्तरीय संघ को एक एक कम्प्यूटर पुर्व मंत्री सह विधायक नितीश मिश्रा ने  किया वितरण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर विधायक सह पुर्व मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा झंझारपुर अनुमंडल के सभी 14 संकुल स्तरीय संघ को एक एक कम्प्यूटर प्रदान किया गया। मालूम हो कि
एक सी एल एफ में लगभग 40 से 45 ग्राम संगठन होते हैं। वही एक ग्राम संगठन में लगभग 100 समूह तथा एक समूह में 10 से अधिक महिलाएं होती है। पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक नीतीश मिश्रा के जीविका से जुड़ाव का एक संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। 2006 – 2007 में बिहार सरकार ने विश्व बैंक से ऋण लेकर बिहार के 6 जिले के 44 प्रखंडों में जीविका का शुरुवात किया, जो उस समय में वित्त विभाग के अधीन था। क्रांति आनी तब शुरू हुई जब 2011 में इसे ग्रामीण विकास विभाग के अधीन किया किया गया। उस समय ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा थे। 2012 में तत्कालीन मंत्री नीतीश मिश्रा के हस्ताक्षर से एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई जिसमें लक्ष्य तय हुआ की अगले पांच वर्षों में बिहार में 10 लाख समुह के माध्यम से 1 करोड़ से ऊपर महिलाओं को जोड़ना है, साथ में उन्होंने उस समय सभी दीदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही साथ उन सभी को शौचालय देने की शुरुवात किए थे एवं जीविका समूहों के लिए स्वतंत्र भवन की योजना बनाई गई। झंझारपुर में सुखेत गांव के एक समूह को एक भवन भी उनके द्वारा हस्तांतरित किया गया था।
श्री मिश्रा इसे महिलाओं के जिवन मे परिवर्तन लाए जाने को लेकर मौन क्रान्ति बोलते आते रहें हैं। जो आज चरितार्थ होते दिख भी रहा है।
श्री मिश्रा के विजन का ही परिणाम है कि आज बिहार में 10 लाख समूहों के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। इन समूहों के द्वारा देश के विकास में अहम योगदान हो रहा है। आज समूह देश स्तर पर एक मिशाल कायम कर रही है।
विधायक श्री मिश्रा के द्वारा कंप्यूटर प्रदान किए जाने से समूहों के लेखा जोखा संधारण करने और उसे सुरक्षित रख पाने में आ रही दिक्कतों व परेशानी से छुटकारा मिलेगा। जिसे विधायक ने एक छोटी सी मदद की शुरुवात बताया।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्षा बबीता शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद वसीम अंसारी, जिला से आए विवेक महाजन, मोहम्मद गयास सुमी, बी. पी. एम. झंझारपुर अमित कुमार सिंह, अंधराठाढ़ी के राकेश सिंह, मधेपुर के दिगंबर चौधरी के साथ ही विजय राउत, प्रोफेसर सुबोध कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार झा अमर, मनीष कुमार, राजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, राजु मंडल, गोविंद कुमार, प्रदीप कुमार, आदित्य कुमार सहित दर्जनों जीविका दीदी भी उपस्थित थी। सबों ने पुर्व मंत्री सह विधायक श्री मिश्रा के सहयोग का सराहना किया है।

Join us on:

Leave a Comment