रिपोर्ट- नवीन कुमार वर्मा
पुलिस की त्वरित कार्रवाई लूटपाट की घटना में दो अभियुक्त गिरफ्तार एक देसी कट्टा गोली विकास कुमार झा के बैग बरामद।
समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार की अपराह्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 12 मार्च को कल्याणपुर थाना अंतर्गत मूसेपुर मिल रोड में विकास कुमार झा के साथ लूटपाट की घटना के मामले में जो अभियुक्त को 36 घंटे के अंदर अग्नेयास्त्र व लुटे हुए बाग के साथ गिरफ्तार किया। तीन अपराधी ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था मुक्तापुर गांव के सुरेंद्र राय के पुत्र कुंदन कुमार से पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया सत्यापन के क्रम में कुंदन के द्वारा घटना में प्रयुक्त अवैध लोडेड देशी कट्टा व गोली बरामद किया गया। चानधरपुर गांव के रमेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र नीति कुमार के घर से लुटे हुए बैग को बरामद किया गया।कांड में विकास कुमार झा द्वारा 13 मार्च को तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटपाट की घटना का आवेदन के आधार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 63/24 अंकित किया गया। स्वीकारोक्ति बयान में कुंदन कुमार द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गोली विकास झा पर फायरिंग करने के क्रम में उनके साथी दीपक कुमार को भी गोली लग गई।छापेमारी दल में शामिल प्रशिक्षण पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष नीतिश चंद्र घारिया मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार परशिक्छु एस आई संतोष कुमार सिपाही 854 ओम नारायण सिंह यादव सिपाही 562 राम जनम कुमार आदि शामिल थे।
वाईट-ए एस पी संजय कुमार पांडेय




