रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के कलुआही थाना पुलिस ने आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर होली रमजान और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सतर्क नजर आने लगी है। कलुआही थाना अध्यक्ष सपन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में वाहन जांच, रात्रि, दिवा एवं संध्या गस्त व वारंटियों की धर पकड़ अभियान चलाई जा रही है। वही थाना अध्यक्ष श्री कुमार के नेतृत्व में थाना की पुलिस कर्मियों ने मधुबनी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के कलुआही, मलमल, राढ, पुर्सोलिया, बरदेपुर, नरार पश्चिम, कलिकापुर, भलनी, बेलाही होते हुए लोहा तक निकाली गई। इस दौरान थाना अध्यक्ष सपन कुमार ने कलुआही चौक स्थित गोलंबर के पास सरक पर कब्जा जमा कर ठेले पर दूकान लगा रहे एवं अन्य दूकानदारों को भी हिदायत देते हुए सरक को दूकानदारों के अवैध कब्जे से खाली कराते हुए दुबारा ऐसा करने पर कलुआही थाना पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दीया। इस दौरान थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव, रमजान और होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर लोगों मे संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि इस दौरान किसी भी तरह के गड़बड़ी करने वाले, शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले, असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों से लेकर शराब कारोबारी को बक्शा नहीं जाएगा। नहीं जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में लोग बढ़ चढ़ कर और भय मुक्त हो अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान प्रतिशत में वृध्दि हो सके को लेकर मतदाताओं को संदेश दिया जा रहा है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा तारी की दूकानों में भी छापामारी करते हुए शराब खोजने का काम किया गया। इस कार्रवाई से दूकानदारों खासकर शराब कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप सा मचा रहा। फ्लैग मार्च में थाना अध्यक्ष सपन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रमाशंकर चौरसिया, प्रशिक्षु एस आई पूजा कुमारी, जिला से आए दर्जनों सेना के जवान एवं कलुआही पुलिस कर्मी और चौकीदारों ने भाग लिया।




