चोर काट ले भागे 3 किलोमीटर लंबी बिजली की तार!

SHARE:

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

:नालंदा जिले में चोर अब घरों को निशाना बनाने के साथ-साथ बिजली के उपकरणों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रहुई थाना क्षेत्र इलाके के खिरौना गांव की है जहां अज्ञात चोरों ने भेंडा और सोसंदी गांव के खंधा में 3 किलोमीटर बिजली के खंभे पर लगी विद्युत तार की चोरी कर ली। बताया जाता है कि 3 किलोमीटर कृषि और कमर्शियल कार्य के लिए बिजली की तार को 45 खंभे के सहारे बिछाया गया था। अभी कुछ दिन पहले ही अज्ञात चोरों ने हरनौत थाना क्षेत्र इलाके में पटवन के लिए लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब इलाके में विद्युत की समस्या उत्पन्न हुई तब उन लोगों को विद्युत तार कटने की जानकारी हुई। इस घटना के बाद निचलीबाग नदीपर धमौली हवनपुरा समेत आधे दर्जन गांवों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है किसानों को पटवन करने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

बाइट।धर्मेंद्र कुमार स्थानीय ग्रामीण
बाइट।किशुनदेव प्रसाद स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment