पावर प्लांट गेट जाम कर बैठे किसानों को एसडीएम ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

SHARE:

बक्सर से धीरज कि रिर्पोट

बक्सर : पांच दिनों से पावर प्लांट का रास्ता जाम कर बैठे किसानों को एसडीएम ने जगह खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि किसानों ने 5 दिन से पावर प्लांट का रास्ता बंद किया हुआ है। इससे काम पूरी तरह से बाधित हो गया है। इसको लेकर हाईकोर्ट का आदेश है कि प्लांट का काम बाधित नहीं हो।
इसलिए प्लांट के अंदर जाने वाले रास्ते पर धारा 144 लागू किया गया है। अगर सभी किसान 24 घंटे के अंदर नहीं हटते है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन लोगों की जो भी मांगे है उसको कंपनी के नए सीओ जैसे ही आएंगे उस पर विचार करके उचित मांगों को पूरा किया जायेगा। बता दे कि यह जानकारी एसडीएम और डीएसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से दिया।
बता दे की प्रभावित किसान खेतिहर मोर्चा द्वारा पांच दिनों से 1320 मेगा वॉट थर्मल पावर का कार्य बाधित किया गया। किसान अपनी मांगों को बीना पूरी किए हटने को तैयार नहीं है। किसानो से जब एसडीओ की अपील के बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा की नए सीओ आए है। उनसे सकारात्मक बात हुई है। वो हमारे मुद्दो को समझ रहे है। एसडीएम को एक बार सीओ से वार्ता करनी चाहिए
बाईट-धीरेन्द्र मिश्रा बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी
बाईट-धीरज कुमार बक्सर d s p

Join us on:

Leave a Comment