सीएए कानून लागू होने के बाद अररिया में पुलिस अलर्ट, किया फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – सीएए कानून लागू होने के बाद अररिया जिल अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर शहर में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। फ्लैग मार्च नगर थाना से निकलकर चांदनी चौक काली मंदिर अस्पताल रोड होते हुए जीरो माइल और वापस बस स्टैंड की ओर मार्च की। जिसमें पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान शामिल थे। इसको लेकर अररिया एसपी ने बताया कि सीएए के नोटिफिकेशन के बाद मुख्यालय से मिले निर्देश पर जिले में अलर्ट कर दिया गया है। और सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ जिले के सभी थाना के एसएचओ के साथ बैठक की गई है। सभी को अपने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है और पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है।
बाइट – अमित रंजन, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment