मतदाता जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर व बच्चे बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड क्षेत्र स्थित सी.एम.जे. कॉलेज दोनवारीहाट में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा से कॉलेज इंस्पेक्शन के लिए आये प्रोफेसर अशोक कुमार, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र, आर.के. कॉलेज, मधुबनी ने निरीक्षण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने पूरे कॉलेज का बारिकी के साथ मुआयना किया। कक्षाओं के वर्ग-संचालन के साथ-साथ मनोविज्ञान की प्रायोगिक-कक्षा में छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला का इस्तेमाल करते हुए निरीक्षण किया।
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में मतदाता जागरूकता से संबंधित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन भी था। आयोजित कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर अशोक कुमार ने पहूंच कर छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया। प्रभारी प्रधानाचार्य सह एन.एस.एस. कार्यक्रम- पदाधिकारी डॉक्टर शंकर कुमार के साथ ही मनोविज्ञान-विभाग से डॉक्टर धनवीर प्रसाद, डॉक्टर हनीफ आलम, राजनीति-विज्ञान से डॉक्टर के. डी. भारती, संस्कृत- विभाग से डॉ. मीरा कुमारी, शत्रुघ्न कुमार, मैथिली- विभाग से विनोद कुमार मंडल, उर्दू विभाग से डॉक्टर अब्दुल मन्नान, दर्शनशास्त्र विभाग से डॉक्टर राकेश रंजन ने भी छात्र छात्राओं के बिच अपने-अपने बिचार रखें। कार्यक्रम में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वही मतदान के महत्व को समझते हुए लोगों को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Join us on:

Leave a Comment