रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
जिले के बेलागंज थाना के बरौनी के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बरौनी ओ पी में पद स्थापित मोहम्मद मुमताज एवं जिला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि बरौनी ओ पी मोहम्मद मुमताज द्वारा ग्रामीणों को अपना लाइसेंसी हथियार देकर फोटो खींचने को लेकर विरोध किया था इसके बाद मोहम्मद मुमताज द्वारा ग्रामीण के ऊपर अवैध खनन का आरोप लगाकर रविवार की रात भारी पुलिस बल के साथ गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट एवं महिलाओं के साथ दूर व्यवहार किया है। एवं उनके गांव के दो लोगों को अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद मुमताज के द्वारा हमेशा गांव के युवकों को अपना लाइसेंसी हथियार देकर फोटो खिंचवाता था एवं गांव में आकर हमेशा युवकों के साथ शराब पीता था जिसका विरोध हम लोगों ने किया। इसी को लेकर मोहम्मद मुमताज द्वारा ग्रामीण पर अवैध बालू खनन का आरोप लगाते हुए गांव के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एवं अन्य कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। रविवार की रात करीब 2:00 बजे भारी पुलिस बल की संख्या में पहुंचकर घर में जबरन घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज एवं पुरुषों के साथ मारपीट कर उनके बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है एवं अवैध बालू खनन का आरोप लगाकर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि हम उच्च अधिकारियों से या मांग करते हैं कि इस मामले की सही जांच की जाए। पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर आरोप लगाया गया है कि हम लोगों ने पुलिस पर हमला किया है। लेकिन पुलिस ने जिस व्यक्ति के ऊपर मारपीट किया गया है वह बिल्कुल पूरी तरह स्वस्थ है एवं बेलागंज थाना में ड्यूटी कर रहा है उसके शरीर में ना ही कही कोई चोट का निशान है और ना ही कोई इंजरी है। पुलिस के द्वारा जो हम लोगों पर आरोप लगाया गया है बिल्कुल बेबुनियाद है। हम जिला प्रशासन उच्च अधिकारियों यह मांग करते हैं कि इस मामले की सही जांच की जाए एवं निर्दोष लोगों को बाईइज्जत बारी की जाए, एवं मोहम्मद मुमताज के द्वारा जो हम ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया है उसकी भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।. वही इस संदर्भ मे गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बेलागंज थाना के अन्तरगत बरौनी गांव मे पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध बालू का खनन किया जा है! वही इस मामले पर गया पुलिस के द्वारा बरौनी मे छापेमारी की गई जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है बाकी 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है! उचित कारवाई की जाएगी.
बाईट ओमकार नाथ द्विवेदी ग्रामीण.
बाईट निशा कुमारी ग्रामीण महिला.
बाईट अरविंद सिंह ग्रामीण.
बाईट खुशी कुमारी ग्रामीण महिला.
बाईट बेबी देवी ग्रामीण महिला.
बाईट आशीष कुमार एसएसपी गया
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




