ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — हरिशंकर प्रसाद

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एनएच 57 पर अररिया संग्राम में चुरकट्टा कट के पास हुआ हादसा

बाइक सवार युवक को ठोकर मारकर ट्रैक्टर का चालक हुआ फरार, ट्रैक्टर पर अवैध खनन का बालू लदे होने की आशंका

ऐंकर– मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन का बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अररिया संग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर चुरकुटा कट के पास की है। जहां फुलपरास से झंझारपुर के लिए आ रहे एक बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण जोरदार ठोकर मारी दी गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पटना के दीघा खगौल का स्वर्गीय रामाशीष राय के 39 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार राय के रूप में हुई है। मृतक झंझारपुर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल वन (1) के कार्यालय में कार्यरत कर्मी था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फुलपरास से झंझारपुर की ओर आ रहे बाइक चालक को बिना देखे ही बालू लदा ट्रैक्टर को चालक सड़क पर चढ़ा दिया, जिससे बाइक सवार को ठोकर लगी और घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनो ने बताया है कि मृतक वर्ष 2020 से झंझारपुर बाढ़ नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत था, फुलपरास के सिसवा बरही मृतक का ससुराल था, ससुराल से वे झंझारपुर आ रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। मृतक के तीन छोटे छोटे मासूम बच्चे है। पुलिस ने ठोकर मारने वाली ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अग्रेतर कारवाई कर रही है।

बाइट– झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल के डीएस रमन पासवान

Join us on:

Leave a Comment