रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को मिले कई निर्देश
ऐंकर– मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ अशोक कुमार ने किया। उन्होंने बैठक शुरू होते ही स्पष्ट रूप से सभी थाना के एसएचओ को कांड के निष्पादन पर फोकस करने को कहा। एस डी पी ओ श्री कुमार ने आगे कहा कि प्रत्येक माह थाना में जितने नए कांड प्रतिवेदन हो रहे हैं, उससे डेढ़ गुना ज्यादा मामले को निष्पादन करने का लक्ष्य रखना है। ताकि बेहतर परिणाम सामने आ सके। जिस से पेंडिंग केस ना रहे। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शराब के मामले में गोपनीय तरीके से सूचना एकत्र करना और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश भी दिये। दिवा गस्ती के अलावा संध्या गस्ती व रात्रि गश्ती को विभिन्न रूप में रूट चार्ट बनाकर भेजने का निर्देश भी दिया गया। जिसकी मॉनिटरिंग थानाध्यक्ष को करने को कहा गया है। बैठक में इंस्पेक्टर बी के बृजेश, झंझारपुर, भैरव स्थान, अररिया संग्राम, लखनौर, भेजा, मधेपुर, अंधराठाढ़ी, रुद्रपुर, थानों के थाना अध्यक्ष मौजूद थे।
बाइट– डीएसपी अशोक कुमार




