बेगूसराय में महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि मनाने को की गई अपील

बेगूसराय में महा शिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में महाशिवरात्रि पर्व मानने की अपील की। नगर थाना परिसर से एसडीओ राजीव कुमार, डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी और एसडीओ ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पिछले दिनों शहर में अशांति फैलाने की कोशिश की थी। महाशिवरात्रि है इसको लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया और असमाजिक तत्वों को कड़ी हिदायत दी जा रही है कि जिला प्रशासन सर्तक है अगर किसी ने भी कुछ भी उपद्रव फैलाने की कोशिश की या अफवाह फ़ैलाने की कोशिश की तो जिला प्रशासन उनसे सख्ती से निबटने के लिए तैयार है। खासकर बेगूसराय अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे हैं इसको लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया और शहर के सभी हिस्सों में पुलिस पहुंची और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्व मनाने की अपील की है। एसडीओ ने बताया कि महाशिवरात्रि से एक समुदाय का विशेष आस्था जुड़ा हुआ है। पूर्व में देखा गया है कि शहर और बेगूसराय अनुमंडल क्षेत्र में सोहार्द को बिगाड़ने की कोशिश किया गया था। इसलिए फ्लैग मार्च कर लोगों को सचेत कर रहें हैं कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सचेत हैं किसी भी तरह की कोई व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की गई तो वैसे तत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा।

बाइट- सुबोध कुमार, डीएसपी
बाइट- राज़ीव कुमार, एसडीओ

Join us on:

Leave a Comment