रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
लोकतंत्र का महा त्योहार, मतदान को लेकर मधुबनी है तैयार
मधुबनी जिले के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मधुबनी के तत्वाधान में कला जत्था की टीम के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत बड़े ही सहजता के साथ स्थानीय मैथली भाषा मे मतदान के महत्व को लेकर लोगो को जागरूक कर रही है। लोकतंत्र का महात्योहार,मतदान को लेकर मधुबनी है तैयार। यही है वोट का जोश।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वीप कार्यक्रम,मधुबनी के तहत जिला चुनाव पदाधिकारी एवं सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार के पहल पर मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर में चलाया जा रहा है।वही काला जत्था के द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे कार्यक्रम से मतदाताओं को आकर्षित होता हुआ देखा जा रहा है। कलाकारों द्वारा स्थानीय भाषा मैथिली में मतदान को लेकर लोगों में प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम खास कर पिछड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं के बिच प्रभाव डालता देखा जा रहा है। अब देखना ये है की मतदान प्रतिशत पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का कितना असर परता है।




